फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 1.20 lakh duped in the name of getting a job in Saudi Arabia

Kanpur: सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.20 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 Feb 2026 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 1.20 lakh duped in the name of getting a job in Saudi Arabia
किदवईनगर थाना - फोटो : अमर उजाला

किदवईनगर थाना क्षेत्र के जूही सफेद कॉलोनी निवासी सैफ खान से सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.20 लाख रुपये की ठगी हो गई। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक पर सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर परमपुरवा निवासी फिरोज अली से बात हुई। उसने बताया कि पिता नफीस व भाई अमजद के साथ मिलकर लोगों की विदेश में नौकरी लगवाता है। उसने नाैकरी लगवाने का झांसा देकर 1,20,000 रुपये ले लिए। दो साल बाद भी नाैकरी न लगने पर रुपये मांगे तो इन्कार कर दिया। किदवईनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed