Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 1.11 lakh passengers travelled by roadways on Diwali

Kanpur: दीपावली पर रोडवेज से 1.11 लाख यात्रियों ने किया सफर, 24 घंटे के दौरान रोडवेज की 619 बसें हुईं संचालित

Sat, 02 Nov 2024 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Nov 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 1.11 lakh passengers travelled by roadways on Diwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दीपावली पर इस बार एक लाख 11 हजार यात्रियों ने रोडवेज बस से सफर किया। कानपुर की कुल 619 बसें यात्रियों को लेकर दूसरे शहरों के लिए रवाना हुईं, जबकि दूसरे शहरों की सवारियों के साथ झकरकटी, रावतपुर और चुन्नीगंज बस अड्डे पर आईं। इससे रोडवेज को करीब 1.41 करोड़ रुपये की आय हुई। पिछले वर्ष टिकट से एक करोड़ रुपये मिले थे।

विज्ञापन


कानपुर के सात डिपो से 30 अक्तूबर की शाम से 31 अक्तूबर की रात तक 619 बसें संचालित की गईं। यह अलीगढ़, टूंडला, गाजियाबाद से होकर दिल्ली गईं, जबकि दिल्ली और एनसीआर के यात्री इन्हीं बस से शहर आए। इसी तरह झकरकटी बस अड्डे से वाराणसी, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, जौनपुर, बहराइच, रायबरेली के लिए काफी संख्या में यात्री गए। बस अड्डे पर भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि इस बार दीपावली पर 1.11 लाख लोगों ने रोडवेज से सफर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed