{"_id":"6ada2ec6b93ea60e7505efae","slug":"kannauj-youth-killed-in-accident-on-expressway-companion-critically-injured-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: एक्सप्रेसवे पर हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: एक्सप्रेसवे पर हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
Thu, 22 Oct 2026 09:12 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
विवेक चतुर्वेदी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से सौरिख निवासी युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजन मौके के लिए रवाना हो गए। सौरिख के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी विवेक चतुर्वेदी (18) बुधवार को दो बाइकों से तीन दोस्तों के साथ मथुरा और वृंदावन दर्शन करने गए थे। चारों दोस्त दोपहर में घर लौट रहे थे। शाम छह बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 41.500 के पास अज्ञात वाहन ने विवेक की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विवेक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए आगरा ले जाया गया है। जानकारी मिलते ही विवेक के परिजन वहां के लिए रवाना हो गए। परिजन के अभी मौके पर नहीं पहुंच पाने के कारण विस्तृत जानकारी नहीं हो सकी। युवक की मौत की खबर नगर में फैलते ही शोक व्याप्त हो गया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। युवक की असमय मौत से नगरवासी भी स्तब्ध हैं। वहीं, परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो रहा है।
विज्ञापन