फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: young man hanged himself

Kannauj: फांसी लगा युवक ने दी जान, पत्नी ने पुलिस को बताई ये बात

Tue, 19 Jul 2022 06:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Jul 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: young man hanged himself
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतपुर में शौच के लिए घर से निकले युवक का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जगतपुर निवासी धर्मवीर (30) सैलून में बाल काटता था। मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे घर से शौच जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर दुपट्टे से फंदे पर लटकता देखा। इसकी जानकारी धर्मवीर के परिजनों को दी गई, परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृतक की पत्नी पिंकी ने पुलिस को दी फौरी सूचना में बताया कि पति पिछले कुछ दिनों से चिंता में डूबे रहते थे। इसकी वजह की चर्चा किसी से नहीं की। इसी के कारण खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर दूसरी ओर मृतक के पिता सर्वेश कुमार का कहना है कि आठ दिन पहले परिवार में ही एक शादी तय होने को लेकर सर्वेश का विवाद कुछ ससुरालीजनों से हुआ था। बलवीर की शादी 11 वर्ष पहले फर्रूखाबाद जनपद के गुगौरा गांव निवासी पिंकी से हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे शोभित और सागर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed