फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accusation of killing fish worth 1.5 lakh by poisoning the pond

Kannauj News: तालाब में जहर डालकर डेढ़ लाख की मछलियां मारने का आरोप

Fri, 23 Oct 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accusation of killing fish worth 1.5 lakh by poisoning the pond
उमर्दा। पशुपालक ने गांव में स्थित तालाब में जहर डालकर डेढ़ लाख रुपये की मछलियां मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को तहरीर पर गांव के तीन नामजद लोगों समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




थाना इंदरगढ़ के उमर्दा गांव निवासी नीरज बाथम ने बताया कि घर के पास स्थित ग्राम सभा के तालाब का पट्टा राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2021 को आवंटित किया गया था। वह तालाब में मछली पालन करती थीं। तालाब में डेढ़ लाख रुपये की मछलियां थीं। सुबह तालाब पर पहुंची तो सभी मछलियां मरी पड़ी थीं। आरोप लगाया कि गांव के रविंद्र सोनी, हेतराम, पार्वती और तीन अज्ञात लोगों के घरों का पानी व मल-मूत्र तालाब में आता है।
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि तालाब में मछलियां नहीं पालने देंगे और मछलियां बड़ी होने पर जहर डालकर मार देंगे। पीड़िता ने आशंका जताई कि इसी रंजिश में तालाब में जहर डालकर मछलियों को मार दिया गया। घटना के बाद पीड़िता शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंची तो गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed