‘नौकरी करना सिखा देंगे’: कन्नौज में पुलिसकर्मी से भिड़े भाजपा नेता, मतदान केंद्र पर हुआ हंगामा; देखें वीडियो
इस तीखी बहस और हंगामे के चलते मतदान केंद्र के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के दौरान कन्नौज सदर ब्लॉक में जमकर हंगामा देखने को मिला। मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन लेकर जाने से रोके जाने पर एक भाजपा नेता और पुलिसकर्मी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
'नौकरी करना सिखा देंगे'
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित भाजपा नेता मोबाइल फोन लेकर मतदान केंद्र के भीतर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने चुनावी नियमों का हवाला देते हुए उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। नियम का पालन कराने पर नेताजी भड़क गए और तैश में आकर पुलिसकर्मी को धमकाने लगे। उन्होंने रौब दिखाते हुए कहा कि नौकरी करना सिखा देंगे।
अफरा-तफरी का माहौल
इस तीखी बहस और हंगामे के चलते मतदान केंद्र के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
धमकाने का वीडियो वायरल
फिलहाल, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नेताजी पुलिसकर्मी को धौंस देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि अमर उजाला संवाद नहीं करता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.