फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, खून से सना हंसिया लेकर थाने पहुंचा युवक, पुलिस भी रह गई हैरान

Sat, 22 Aug 2020 08:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 Aug 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
Kannauj: wife and mother-in-law thrown from the roof, death
घटना के मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले की सदर कोतवाली इलाके के हौदापुर्वा गांव में कार चालक युवक ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। मकान की तीसरी मंजिल पर रात में सो रही पत्नी और सास पर हंसिया से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों की छत से फेंक कर हत्या कर दी। हत्या की वारदात के बाद वह खून से सना हंसिया लेकर कोतवाली पहुंच गया।
Kannauj: wife and mother-in-law thrown from the roof, death
पत्नी और सास की हत्या के बाद पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
उसने पुलिस के सामने गुनाह कबूल कर लिया। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट से सटे गांव हौदापुवा निवासी मुरारी उर्फ पवन (26) पुत्र ओम प्रकाश कलक्ट्रेट और विकास भवन के अधिकारियों की कार चलाता है। उसकी शादी 2014 में कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर माला में रहने वाली 25 सविता शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा।

 
Kannauj: wife and mother-in-law thrown from the roof, death
घटना के बाद मौके पर बिखरा खून - फोटो : amar ujala
गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे सविता का मुरारी से विवाद हो गया। इससे नाराज सविता मायके चली गई। रात 11 बजे सविता अपनी 50 वर्षीय मां कलावती और भाई गोविंद के साथ घर लौटी। गोविंद अपने घर चला गया। मां कलवती और सविता रात को रुक गईं। खाना खाने के बाद सविता कलावती के साथ तीसरी मंजिल की छत पर खुले में सोने चली गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kannauj: wife and mother-in-law thrown from the roof, death
घटना के बाद मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala
रात करीब दो बजे मुरारी छत पर हंसिया लेकर पहुंचा। उसने सो रही पत्नी सविता और सास कलावती पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों को छत से फेंक दिया। दोनों की मौत हो गई। इसके बाद खून से सना हंसिया लेकर वह कोतवाली पहुंचा। यहां गुनाह कबूल कर लिया। घटना की जानकारी पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनोद कुमार और कोतवाल विकास राय पहुंच गए।
 
विज्ञापन
Kannauj: wife and mother-in-law thrown from the roof, death
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : amar ujala
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गोविंद ने दहेज में 10 लाख रुपये और अतिरिक्त दहेज न देने पर मुरारी, उसके बड़े भाई राजीव, वीर सिंह और दो भाभी के खिलाफ बहन और मां की हत्या का मामला दर्ज कराया है। एसपी ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद पति ने पत्नी और सास पर धारदार हथियार से घायल कर छत से फेंक दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed