{"_id":"6460dde0fd6fbd5cdf04ea93","slug":"kannauj-uncontrolled-car-collided-with-truck-driver-died-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: आगे जा रहे ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत, एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: आगे जा रहे ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत, एक युवक घायल
Sun, 14 May 2023 06:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 May 2023 06:52 PM IST
सार
कन्नौज जिले के तालग्राम में सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी करते पचोर चौकी के उपनिरीक्षक विनीत वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार के चालक की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। हादसे में छह लोग बाल-बाल बच गए। हादसा रविवार की सुबह एक्सप्रेसवे से गुजरते समय तालग्राम थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि बलरामपुर थाना सिरीदतगंज श्रीगंज निवासी वीरबहादुर (35) पुत्र रामसागर कौशल जयपुर से गोंडा कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन
साथ में गोंडा के धानीपुर सट्टूपुर्वा निवासी विशाल (35) पुत्र परमेश्वर और उसके परिवार के छह लोग और थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर गुजरते समय थाना तालग्राम के गोवा और कोतवली तिर्वा सीमा पर रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा कर कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
चालक और आगे सीट पर बैठा विशाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह और यूपी डायल 112 पुलिस ने दोनों घायलों को एबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। जहां डॉक्टरों ने वीरबहादुर को मृतक घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन मदद से टोला प्लाजा तिर्वा पर खड़ा करा दिया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृत के परिजनों को दी है।
विज्ञापन