फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Uncontrolled car collided with truck, driver Died

Kannauj: आगे जा रहे ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत, एक युवक घायल

Sun, 14 May 2023 06:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 May 2023 06:52 PM IST
सार

कन्नौज जिले के तालग्राम में सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया।

विज्ञापन
Kannauj: Uncontrolled car collided with truck, driver Died
हादसे की जानकारी करते पचोर चौकी के उपनिरीक्षक विनीत वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार के चालक की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। हादसे में छह लोग बाल-बाल बच गए। हादसा रविवार की सुबह एक्सप्रेसवे से गुजरते समय तालग्राम थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि बलरामपुर थाना सिरीदतगंज श्रीगंज निवासी वीरबहादुर (35) पुत्र रामसागर कौशल जयपुर से गोंडा कार से लौट रहे थे।

विज्ञापन


साथ में गोंडा के धानीपुर सट्टूपुर्वा निवासी विशाल (35) पुत्र परमेश्वर और उसके परिवार के छह लोग और थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर गुजरते समय थाना तालग्राम के गोवा और कोतवली तिर्वा सीमा पर रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा कर कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


चालक और आगे सीट पर बैठा विशाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह और यूपी डायल 112 पुलिस ने दोनों घायलों को एबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। जहां डॉक्टरों ने वीरबहादुर को मृतक घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन मदद से टोला प्लाजा तिर्वा पर खड़ा करा दिया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृत के परिजनों को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed