फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Three smugglers arrested with hashish worth one crore

Kannauj: एक करोड़ की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच किलो चरस कन्नौज से रसूलाबाद बेचने जा रहे थे

Sat, 14 Sep 2024 09:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Sep 2024 09:23 PM IST
सार

कन्नौज जिले में एसटीएफ की मदद से पुलिस ने एक करोड़ की चरस के साथ तीन तस्कर पकड़े हैं। तस्कर बिहार से पांच किलो चरस लेकर आए थे। कन्नौज से रसूलाबाद बेचने जा रहे थे।

विज्ञापन
Kannauj: Three smugglers arrested with hashish worth one crore
पुलिस की गिरफ्त में चरस तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर एसटीएफ यूनिट की सूचना पर कन्नौज पुलिस ने एक करोड़ कीमत की चरस समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो बिहार और एक कानपुर देहात का रहने वाला है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि चरस बिहार से कन्नौज लाई गई थी। तीनों बाइक से चरस रसूलाबाद बेचने के लिए ले जा रहे थे। पूरे गिरोह का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसपी के अनुसार कानपुर एसटीएफ यूनिट को जानकारी मिली कि बाइक सवार तीन युवक मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। एसटीएफ ने कन्नौज पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस ने मानपुर रोड पर वाहन चेकिंग शुरू कराई। संदिग्ध बाइक सवारों को रोका गया तो उनके पास से पांच किलो चरस, एक बाइक, तीन मोबाइल व 1180 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उनकी पहचान कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के ग्राम सिठाऊपुर्वा निवासी आदित्य उर्फ परशुराम उर्फ राजेश, बिहार छपरा के थाना रिबिलगंज निवासी अंकित और मोतीहारी सुगौली के सुगौली बाजार गांव निवासी दीपक गुप्ता के रूप में हुई।
विज्ञापन

तस्करों ने पुलिस को बताया कि बिहार से चरस लाकर कानपुर देहात और कन्नौज में महंगे दाम पर बेचते हैं। शनिवार को चरस सप्लाई करने रसूलाबाद जाने के लिए मुख्य मार्ग छोड़कर लिंक रोड से जा रहे थे। तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी के अनुसार बरामद पांच किलो चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
आदित्य उर्फ परशुराम उर्फ राजेश पर कानपुर नगर, देहात में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अंकित और दीपक गुप्ता पर कन्नौज में एनडीपीएस के तहत एक-एक मुकदमा दर्ज है। दर्ज है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed