{"_id":"66e5ae775dc7a4f3180e92fd","slug":"kannauj-three-smugglers-arrested-with-hashish-worth-one-crore-2024-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: एक करोड़ की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच किलो चरस कन्नौज से रसूलाबाद बेचने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: एक करोड़ की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच किलो चरस कन्नौज से रसूलाबाद बेचने जा रहे थे
Sat, 14 Sep 2024 09:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Sep 2024 09:23 PM IST
सार
कन्नौज जिले में एसटीएफ की मदद से पुलिस ने एक करोड़ की चरस के साथ तीन तस्कर पकड़े हैं। तस्कर बिहार से पांच किलो चरस लेकर आए थे। कन्नौज से रसूलाबाद बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चरस तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर एसटीएफ यूनिट की सूचना पर कन्नौज पुलिस ने एक करोड़ कीमत की चरस समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो बिहार और एक कानपुर देहात का रहने वाला है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि चरस बिहार से कन्नौज लाई गई थी। तीनों बाइक से चरस रसूलाबाद बेचने के लिए ले जा रहे थे। पूरे गिरोह का पता किया जा रहा है।
एसपी के अनुसार कानपुर एसटीएफ यूनिट को जानकारी मिली कि बाइक सवार तीन युवक मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। एसटीएफ ने कन्नौज पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस ने मानपुर रोड पर वाहन चेकिंग शुरू कराई। संदिग्ध बाइक सवारों को रोका गया तो उनके पास से पांच किलो चरस, एक बाइक, तीन मोबाइल व 1180 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उनकी पहचान कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के ग्राम सिठाऊपुर्वा निवासी आदित्य उर्फ परशुराम उर्फ राजेश, बिहार छपरा के थाना रिबिलगंज निवासी अंकित और मोतीहारी सुगौली के सुगौली बाजार गांव निवासी दीपक गुप्ता के रूप में हुई।

तस्करों ने पुलिस को बताया कि बिहार से चरस लाकर कानपुर देहात और कन्नौज में महंगे दाम पर बेचते हैं। शनिवार को चरस सप्लाई करने रसूलाबाद जाने के लिए मुख्य मार्ग छोड़कर लिंक रोड से जा रहे थे। तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी के अनुसार बरामद पांच किलो चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
आदित्य उर्फ परशुराम उर्फ राजेश पर कानपुर नगर, देहात में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अंकित और दीपक गुप्ता पर कन्नौज में एनडीपीएस के तहत एक-एक मुकदमा दर्ज है। दर्ज है।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
आदित्य उर्फ परशुराम उर्फ राजेश पर कानपुर नगर, देहात में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अंकित और दीपक गुप्ता पर कन्नौज में एनडीपीएस के तहत एक-एक मुकदमा दर्ज है। दर्ज है।