फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Teenage girl who went to dig soil died due to collapse of mound

Kannauj: मिट्टी खोदने गई किशोरी की टीला धंसने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 08 Mar 2025 09:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Mar 2025 09:14 PM IST
सार

Kannauj News: मिट्टी खोदने गई किशोरी की टीला धंसने से मौत हो गई। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के चौराचांदपुर में हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
Kannauj: Teenage girl who went to dig soil died due to collapse of mound
जिला अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर घर में लिपाई पुताई के लिए शनिवार को मिट्टी खोदने गई किशोरी की टीला धंसने से दबने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। सदर कोतवाली के गांव चौराचांदपुर निवासी रामरतन मजदूरी व खेती करके परिवार का भरण पोषण करते है। चौराचांदपुर गांव काली नदी के पास बसा हुआ है। 14 वर्ष की बेटी प्रियंका टीले पर सहोलियों के साथ मिट्टी लेने के लिए गई थी। प्रियंका टीले के नीचे बैठकर मिट्टी खोद रही रही थी। तभी अचानक टीला धंस गया और प्रियंका मिट्टी के नीचे दब गई। सहेलियों ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन



परिजन मौके पर पहुंचे और मिट्टी को हटाकर प्रियंका को बाहर निकाला। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। परिजन किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। मां व पिता सहित परिजनाें का बुरा हाल हो गया। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि टीला धंसने से मिट्टी में दबकर किशोरी की मौत हो गई। परिजन की सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed