फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: Teacher’s Body Found Outside Inter College, Wife Accuses Friends of Serious Wrongdoing

Kannauj: ऋषि भूमि इंटर कॉलेज के पास मिला परिषदीय शिक्षक का शव, पत्नी ने दोस्तों पर लगाया सैलरी हड़पने का आरोप

Sat, 15 Aug 2026 07:41 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 15 Aug 2026 07:41 PM IST
सार

Kannauj News: शनिवार सुबह कस्बे के ऋषि भूमि इंटर कॉलेज के गेट के सामने परिषदीय शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मृतक की पहचान ग्राम पट्टी स्थित विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात रोहित सिंह के रूप में हुई।

विज्ञापन
Kannauj: Teacher’s Body Found Outside Inter College, Wife Accuses Friends of Serious Wrongdoing
शिक्षक रोहित सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर मृतक की पत्नी सरोज, निवासी गुरसहायगंज, मौके पर पहुंचीं। सरोज ने पति के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रोहित को शराब की लत लग गई थी। आरोप है कि उसके कुछ साथी उसे शराब पिलाकर अपने घर में रखते थे और उसकी सैलरी के रुपये भी ले लेते थे।

विज्ञापन

पत्नी का आरोप है कि थाना क्षेत्र के गांव हरिभानपुर में एक व्यक्ति ने रोहित की गाड़ी छीन ली थी।आरोप है कि रोहित की सैलरी पर कराए गए लोन की रकम भी उसी व्यक्ति ने ले ली थी और इस पूरे मामले में उसके कुछ साथी भी शामिल थे। सरोज ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरोज के मुताबिक, रोहित शादी से पहले शराब पीता था लेकिन अभी शराब पीने के चलते एवं रोहित के परिवार वालों की प्रताड़ना के चलते 2006 मैं अपनी 3 महीने की बेटी दामिनी के साथ वह अपने मायके गुरसहायगंज गंज में आकर रहने लगी थी। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी रोहित की सैलरी पर लोन कराया गया था, लेकिन उन्हें उसमें से कोई रकम नहीं मिली।

विज्ञापन

वहीं, मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि रोहित शनिवार को भी शराब के नशे में था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले की जांच करेगी।





थाना इंचार्ज नागेंद्र सिंह ने बताया कि रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed