फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Stray dogs bitten the student, died

Kannauj: पिता की पिटाई से बचने को घर भागे छात्र को आवारा कुत्तों ने नोचा, मौत

Wed, 26 Apr 2023 10:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Apr 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
Kannauj: Stray dogs bitten the student, died
छात्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज में इन दिनों जिले भर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। लोगों का राह चलना भी मुश्किल हो रहा है। कई मोहल्लों में आवारा कुत्ते छोटे बच्चों को काट कर घायल कर चुके हैं। वहीं एक हैारान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर में आवारा कुत्तों ने एक आठ साल के छात्र को नोच-नोचकर मार डाला है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली के पुरानी पुलिस लाइन कॉलोनी के पास ओमकार परिवार के साथ रहता है। वो नशे का आदी है। मंगलवार रात वह घर पर शराब के नशे में पहुंचा और बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। इसी के डर से उसके तीसरे नंबर का आठ साल का बेटा प्रिंस घर से भाग गया। देर रात तक जब वो घर नहीं लौटा तो मां पिंकी ने आसपड़ोस में तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


पूरी रात परिवार परेशान रहा। सुबह होने पर मकरंदनगर बिजली घर के करीब एक छात्र का शव पड़ा मिला। बाद में उसकी पहचान प्रिंस के रूप में हुई। मां पिंकी ने बताया कि पिता की मार के डर से प्रिंस घर से भागा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बेटे को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed