{"_id":"6b088a02c2f5f7897e037efb","slug":"locks-of-composite-school-broken-items-worth-thousands-stolen-kannauj-news-c-214-1-knj1006-159887-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कंपोजिट विद्यालय के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कंपोजिट विद्यालय के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी
Fri, 27 Nov 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
खड़िनी। क्षेत्र के ग्राम बसबारी स्थित कंपोजिट विद्यालय को चोरों ने निशाना बनाते हुए बुधवार रात कार्यालय और रसोईघर के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल पहुंचे शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार रात चोर विद्यालय परिसर में घुस आए। चोरों ने कार्यालय और रसोईघर के ताले तोड़कर वहां रखीं दो बैटरी, एक इन्वर्टर, गैस सिलिंडर, प्रेशर कुकर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे और सामान गायब मिला। घटना से शिक्षकों और ग्रामीणों में नाराजगी है।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। थानाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।