फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj slapping, CCTV video of the incident in Mandi surfaced, SP asked when will the bulldozer run

‘यूपी थप्पड़कांड’: मंडी में हुई घटना का CCTV वीडियो आया सामने, सपा ने पूछा- कब चलेगा बुलडोजर, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 11 Jun 2023 12:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Jun 2023 12:12 PM IST
सार

Kannauj News: चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। लिखा है, ‘ये रहा प्रमाण। अब कार्रवाई करें सीएम। इस वीडियो में कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक स्पष्ट रूप से अपने गुंडों के साथ चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Kannauj slapping, CCTV video of the incident in Mandi surfaced, SP asked when will the bulldozer run
मंडी पुलिस चौकी पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में सदर कोतवाली के मंडी समिति पुलिस चौकी में हुई घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग चौकी प्रभारी से धक्का-मुक्की के बाद धक्का देकर थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सपा पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर कर सरकार से सवाल किया है। दरअसल, दो जून की रात अपहरण के एक मामले में उन्नाव पुलिस की दबिश के दौरान यहां से कुछ आरोपियों को पकड़े जाने की सूचना पर भाजपा के कार्यकर्ता मंडी स्थित पुलिस चौकी पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

वह अपहरण के आरोपियों के पकड़ने का विरोध जताते हुए उन्हें छोड़ने की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने यह बात सांसद को बताई, तो उन्होंने पहले तो फोन कर कार्यकर्ता को छोड़ने की बात कही, फिर खुद भी वहां पहुंचे गए। आरोप है कि मंडी पहुंचकर उन्होंने चौकी प्रभारी हाकिम सिंह को धक्का मारने के बाद थप्पड़ मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 नामजद व 40-42 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
उनके समर्थकों ने भी पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते हुए हाथापाई की। इस प्रकरण के बाद अगले दिन तीन जून को सदर कोतवाली में सांसद सुब्रत पाठक सहित 10 लोगों के खिलाफ नामजद व 40-42 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सांसद ने मारपीट की बात को गलत बताया था।

अब तक इस प्रकरण की जांच शुरू नहीं
उन्होंने इसके लिए मंडी में लगे सीसीटीवी की जांच करवाने की बात कही थी। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस की ओर से अब तक इस प्रकरण की जांच शुरू नहीं हुई है। शनिवार की सुबह से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे घटना की स्थिति स्पष्ट हुई है।

आठ दिन बाद बाहर आया मंडी का वीडियो
दो जून की रात हुई घटना के बाद से यह पूरा मामला सुर्खियों में है। सांसद की ओर से हर बार सीसीटीवी की जांच की बात कही गई। धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना से इंकार करते हुए उनका यही तर्क रहा कि सीसीटीवी की जांच करवा ली जाए, अगर वह ऐसा कुछ करते दिख जाएं तो कार्रवाई की जाए।

पुलिस की ओर से नहीं आया बयान
सीसीटीवी में अगर मारपीट न दिखे तो उनके खिलाफ आरोप लगाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हालांकि पुलिस की ओर से उनके आरोप पर कोई बयान नहीं आया। घटना के आठ दिन बाद 10 जून को मंडी में लगे सीसीटीवी का फुटेज बाहर आया है।पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।

सपा ने ट्वीट कर पूछा, कब चलेगा बुलडोजर
चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। लिखा है, ‘ये रहा प्रमाण। अब कार्रवाई करें सीएम। इस वीडियो में कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक स्पष्ट रूप से अपने गुंडों के साथ चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। खाकी वर्दी पर हाथ उठाने वाले गुंडई प्रवृत्ति के भाजपा सांसद और उनके गुंडों पर कब चलेगा बुलडोजर।

सांसद बोले, पुलिस की एफआईआर से मेल नहीं हो रहा वायरल वीडियो
वीडियो वायरल होने के बाद सांसद सुब्रत पाठक ने पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एफआईआर में लिखा है कि पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, उनकी वर्दी फाड़ी गई। वायरल वीडियो में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। वीडियो में एफआईआर की बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है।

सपा वालों के पास कैसे पहुंचा वीडियो
कहा कि मैं शुरू से बोल रहा हूं कि मैं वहां गया था, लेकिन किसी तरह की घटना को अंजाम नहीं दिया है। मैंने वहां बीच-बचाव किया था। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि जब सीसीटीवी का वीडियो पुलिस के कब्जे में है, तो यह सपा वालों के पास कैसे पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed