फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Seven people were picked up from Sheikhpura, suspected to be Bangladeshis

Kannauj: शेखपुरा से सात को उठाया, बांग्लादेशी होने की आशंका, 15 साल से झोपड़ी डालकर रह रहे थे

Sat, 27 Sep 2025 11:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Seven people were picked up from Sheikhpura, suspected to be Bangladeshis
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली के कश्मीरी गेट पर 22 सितंबर की रात में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो बांग्लादेशी संदिग्धों को पकड़ा था। इन लोगों से मिली जानकारी पर दिल्ली एसटीएफ ने शनिवार को शहर के शेखपुरा में दबिश दी और सात संदिग्धों को लेकर दिल्ली चली गई। यह लोग 15 वर्षों से खाली पड़ी जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शेखपुरा में करीब 15 साल से कुछ लोग खाली पड़ी जमीन पर झोपड़ी डालकर रह रहे थे। इन लोगों का पुलिस ने सत्यापन भी करा लिया था, जिसमें इन लोगों के पास से पश्चिम बंगाल की आईडी मिली थी। भारत के नागरिक होने पर पुलिस ने सत्यापन के बाद इन्हें छोड़ दिया था। 22 सितंबर की रात दिल्ली एसटीएफ ने कश्मीरी गेट के पास से कुछ बांग्लादेशियों को पकड़ा था। उन लोगों ने अपने साथियों के कन्नौज के मोहल्ला शेखपुरा में भी रहने की जानकारी दी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने शेखपुरा से सात संदिग्धों को पकड़ा। कन्नौज पुलिस इसकी भनक तक को नहीं लगी। जानकारी के बाद शनिवार दोपहर सदर कोतवाली पुलिस ने शेखपुरा क्षेत्र से करीब छह संदिग्धों को पकड़ा है और पूछताछ कर रही है। पुलिस अब उनके दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल कर रही है, जिससे यह पुष्टि हो सके कि यह लोग बांग्लादेश के रहने वाले हैं या नहीं। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को दिल्ली पुलिस की एसटीएफ ने शेखपुरा में दबिश दी थी और सात संदिग्धों को अपने साथ ले गई। कन्नौज पुलिस पूरे मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।
विज्ञापन


दस्तावेजों की हो रही गहन जांच
एसपी ने बताया कि संदिग्धों का सत्यापन किया जा रहा है। यह जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह लोग बांग्लादेशी हैं या नहीं। फिलहाल, संदिग्धों के पहचान पत्र, निवास सहित अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के जिलों में फैले हैं परिवार के सदस्य
दिल्ली पुलिस की एसटीएफ टीम की शेखपुरा इलाके में छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि करीब 15 साल पहले यह लोग क्षेत्र में आकर बसे थे। इनके रिश्तेदार व परिवार के अन्य सदस्य आसपास के जिलों में भी फैले हुए हैं। पुलिस अब इन सभी की तलाश में जुटी है। सभी संदिग्धों का सत्यापन किया जा रहा है और उनकी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से हर बिंदु पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed