{"_id":"5f8604f58ebc3e9b917477bb","slug":"kannauj-sdm-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: एसडीएम का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, महिला ने लगाया गंदी बात का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: एसडीएम का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, महिला ने लगाया गंदी बात का आरोप
Wed, 14 Oct 2020 01:46 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती महिला
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में एसडीएम छिबरामऊ देवेश गुप्ता के वायरल वीडियो ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। उन पर एक फरियादी महिला ने गंदी बात का आरोप लगाया है। हालांकि एसडीएम का कहना है कि उनके कहने का आशय यह नहीं था।
मामला सॉरी खाने का है। सोमवार को थाने में जनता दरबार लगा हुआ था। एसडीएम देवेश गुप्ता और थानेदार विजय वर्मा आमने सामने बैठे थे। रामलीला कमेटी के कुछ लोग भी बैठे थे। तैयारियों के बारे में बातचीत चल रही थी।
इसी बीच एक महिला फरियाद लेकर पहुंची और यह वाकया हो गया। थाने से बाहर निकलकर महिला ने बताया की वह फरियाद लेकर एसडीएम साहब के पास पहुंची थी एसडीएम साहब ने उससे गंदी बात की और कहा कि तुम यहां गोदी में आकर बैठ जाओ हम उठ जाते हैं।
विज्ञापन
एतराज जताने पर थानेदार ने भी उसे भगा दिया। दूसरी ओर एसडीएम देवेश गुप्ता का कहना है कि उनका आशय कतई गलत नहीं था रामलीला कमेटी के लोगों से बातचीत चल रही थी। मना करने के बाद भी महिला करीब आती जा रही थी। इस वजह से उन्होंने कह दिया की तुम ही आकर बैठ जाओ, हम उठ जाते हैं। गोदी की बात गलत है।