फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Scandal, Police arrested the accused aunt, the woman had taken her niece to Nawab Singh

Kannauj Scandal: आरोपी बुआ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भतीजी को नवाब सिंह के पास लेकर गई थी महिला, पढ़ें अपडेट

Wed, 21 Aug 2024 10:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 21 Aug 2024 10:08 AM IST
सार

Kannauj News: नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी बुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बुआ की तलाश में नोएडा-दिल्ली समेत एनसीआर में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन
Kannauj Scandal, Police arrested the accused aunt, the woman had taken her niece to Nawab Singh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी बुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म कांड में वांछित चल रही महिला अपनी नाबालिग भतीजी को पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिंह यादव के कॉलेज लेकर गई थी। वहां उसके साथ हुई घटना के बाद किशोरी के परिजनों ने महिला के खिलाफ शिकायत की थी। उसके आधार पर पुलिस ने महिला को भी मुकदमे में शामिल किया था।

विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद से किशोरी की बुआ फरार हो  गई थी। पुलिस ने उसे बुधवार सुबह उसके मायके के पास से पकड़ने का दावा करते हुए गिरफ्तार किया है। बता दें कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर दिन भर महिला की गिरफ्तारी की चर्चा रही, लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

एसपी ने केवल इतने संकेत दिए थे कि आरोपी बुआ के करीब तक पुलिस पहुंच चुकी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। बता दें कि 11 अगस्त को शहर के नसरापुर स्थित डिग्री कॉलेज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के पास अपनी भतीजी को लाने वाली महिला को भी दुष्कर्म के मुकदमे में आपराधिक षड़यंत्र के तहत आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन



प्रयागराज से गिरफ्तार का मैसेज वायरल रहा
पुलिस कई शहरों में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। आरोपी बुआ का मोबाइल फोन बंद होने से उसकी लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो पा रही थी। मंगलवार को सोशल मीडिया पर बुआ की प्रयागराज से गिरफ्तार का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल रहा।

विज्ञापन

हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर स्टे लेने गई थी
चर्चा रही कि तिर्वा कोतवाली पुलिस ने आरोपी बुआ को प्रयागराज से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह अग्रिम जमानत के लिए किसी वकील के पास जा रही थी। माना जा रहा है कि वह हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर स्टे लेने के लिए गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed