फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj's perfume businessman died in Kanpur

कन्नौज के इत्र कारोबारी की कानपुर में मौत, तीन दिन पहले रिश्तेदारों ने बंधक बनाकर की थी पिटाई

Thu, 31 Oct 2019 10:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 31 Oct 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Kannauj's perfume businessman died in Kanpur
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में पड़ोसी रिश्तेदारों पर इत्र कारोबारी शाहिद हुसैन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो गई। तीन दिन पहले मामूली विवाद में की गई पिटाई के बाद कारोबारी ने बुधवार रात कानपुर के हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव कोतवाली गेट के सामने रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों ने लाठियां पटक कर भीड़ को हटाया। एएसपी विनोद कुमार के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


एएसपी विनोद कुमार के आश्वासन पर वे शांत हुए। आखिर, पुलिस ने पत्नी मैमूना बेगम की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। शेखाना मोहल्ला निवासी शाहिद हुसैन (50) पुत्र वाजिद हुसैन शहर से इत्र खरीदकर मुंबई में बेचते थे। एक माह से वह घर पर ही थे।
विज्ञापन




 

28 अक्तूबर को पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार के बेटे से उनकी कहासुनी हो गई थी। इसकी शिकायत करने वह रिश्तेदार के घर गए तो रिश्तेदार ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर शाहिद को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। सिर में चोट लगने से हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था।

30 अक्तूबर की रात मौत के बाद पत्नी मैमूना बेगम ने पांच रिश्तेदारों के खिलाफ पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। शाम करीब छह बजे कानपुर से शव लाकर परिजनों ने कोतवाली के सामने रखा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

एएसपी विनोद कुमार ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजन नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को हटाया। एएसपी ने बताया कि जेठ इंतजार पुत्र इश्तियाक, अरशद, अन्नू, नन्हे पुत्रगण सरफराज व हशमत पुत्र अरशद के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इन सबको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed