फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: roof of a house collapsed while watching the Muharram Tazia, one dead, more than 50 people injured

कन्नौज में बड़ा हादसा: मुहर्रम के जुलूस के दौरान छज्जा गिरा, बच्चे की मौत, 50 घायल

Wed, 17 Jul 2024 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Jul 2024 11:28 PM IST
सार

Kannauj News: मोहर्रम का ताजिया देखने के दौरान एक घर की छत ढह गयी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन
Kannauj: roof of a house collapsed while watching the Muharram Tazia, one dead, more than 50 people injured
घर की छत ढह गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में दसवीं मुहर्रम का जुलूस देखने के दौरान एक मकान का छज्जा गिर गया। मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। इनमें 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सकरावा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैयदबाड़ा से मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस उठता है। बुधवार शाम सात बजे लोगों की भीड़ के साथ ताजिये महज 100 कदम की दूरी तय कर पाए थे।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी वकील के मकान के छज्जे पर लगभग 50 महिलाएं व बच्चे ताजिया देखने के लिए मौजूद थे, जबकि 100 से ज्यादा लोग छज्जे के नीचे खड़े थे। ताजिये दरवाजे तक पहुंचने ही वाले थे कि अचानक छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे 50 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद जुलूस जहां का तहां रुक गया। छज्जा गिरते ही चीखपुकार मच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

निजी वाहनों से घायलों को सीएचसी सौरिख, सौ शैया अस्पताल छिबरामऊ व निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। सीएचसी सौरिख में सैयदबाड़ा मोहल्ला निवासी गुफरान के पुत्र रुसान (12) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना डीएम शुभ्रांत शुक्ला, एएसपी संसार सिंह, एसडीएम उमाकांत तिवारी, तहसीलदार अभिनव वर्मा, सीओ ओमकार नाथ शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल लिया। मलबा हटवाने के बाद ताजियों को करबला तक पहुंचाकर सुपुर्द-ए-खाक करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed