{"_id":"61e972a92e3ed2445c4403c7","slug":"kannauj-refusing-to-marry-for-not-getting-five-lakhs-in-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: दहेज में पांच लाख न मिलने पर शादी से किया इनकार, बेटी के पिता ने नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: दहेज में पांच लाख न मिलने पर शादी से किया इनकार, बेटी के पिता ने नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Thu, 20 Jan 2022 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:52 PM IST
सार
दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग पूरी ना होने पर शादी करने से लड़के पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की के पिता ने 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दहेज
- फोटो : demo pic
विस्तार
भारतीय समाज में ऐसी बहुत सी परंपराएं हैं, जो समय के साथ कुरीति बनकर उभर रही है। इससे न जाने कितनी महिलाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। दरअसल जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में लालची लड़के पक्ष ने 5 लाख रुपये दहेज में ना मिलने पर शादी करने से मना कर दिया।
काफी समझाने के बाद भी शादी करने में सहमति नहीं बनी। जिसके बाद पीड़ित पिता ने 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कनपटियापुर गांव का है...यहां रहने वाले रामप्रकाश ने कौशलेंद्र, वर्मा देवी, मोनू, मझिया भारती, पुष्पा और चार अज्ञात बहनों निवासी अखमेलपुर कमालगंज फर्रुखाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उन्होंने बेटी की शादी कौशलेंद्र उर्फ सोनू से तय की थी।
सगाई की रस्म भी हो चुकी थी। करीब तीन लाख रुपये भी दिए थे। कुछ दिनों बाद कौशलेंद्र और उनकी मां वर्मा देवी दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग करने लगे। रुपयों का इंतजाम न होने पर शादी करने से इनकार कर दिया। सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।