फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Real sisters died after vomiting diarrhea

Kannauj: उल्टी दस्त के बाद सगी बहनों की मौत, मां की हालत गंभीर

Mon, 27 Jun 2022 12:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Jun 2022 12:30 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में उल्टी दस्त के बाद दो बहनों की मौत हो गई। जबकि मां की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Kannauj: Real sisters died after vomiting diarrhea
रितिका और रिया की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में तालग्राम कस्बे के मोहल्ला कायस्थान में उल्टी दस्त के बाद महिला और उसकी दो पुत्रियों की हालत बिगड़ गई। सोमवार सुबह दोनों बेटियों की मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में फर्रुखाबाद अस्पताल ले जाया गया है। मोहल्ला कायस्थान निवासी श्यामवीर प्रजापति दिल्ली में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


कन्नौज में उनकी पत्नी पिंकी (35) अपने चार बच्चों के साथ रहती हैं। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह रिया (11) को उल्टी दस्त हो रहे थे। इस पर उसे एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया। कुछ देर इलाज के बाद रिया वापस घर आ गई। दोपहर बाद दूसरी पुत्री रितिका (7) और श्यामवीर की पत्नी पिंकी को भी उल्टी दस्त होने लगे।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार कराया जा रहा था। सोमवार सुबह लगभग तीन बजे रिया और रितिका की घर पर ही मौत हो गई, जबकि पिंकी को इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जाया गया है। मृतक बच्चियों के बाबा राम नारायण ने बताया कि बीमारी के चलते मौत हुई है। पिता श्यामवीर को सूचना दे दी गई है। उसके दिल्ली से आने के बाद पोस्टमार्टम कराने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed