{"_id":"648b4bb7968e0ce40a0c3926","slug":"kannauj-professor-died-of-electrocution-a-day-after-the-engagement-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: सगाई के एक दिन बाद प्रोफेसर की करंट लगने से मौत, बिजली का बोर्ड ठीक करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: सगाई के एक दिन बाद प्रोफेसर की करंट लगने से मौत, बिजली का बोर्ड ठीक करते समय हुआ हादसा
Thu, 15 Jun 2023 11:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:08 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज में सगाई के एक दिन बाद करंट की चपेट में आने से प्रोफेसर की मौत हो गई। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हीरू सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र सीतापुर्वा गांव में बिजली करंट की चपेट में आए प्रोफेसर की गुरुवार रात मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। एक दिन पहले ही बुधवार को सगाई हुई थी। नवंबर में शादी तय थी। सीतापुर्वा गांव निवासी हीरू सिंह (29) हिमाचल प्रदेश में एक महाविद्यालय में प्रोफेसर थे। उनके किसान पिता रूप सिंह की तीन साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
हीरू सिंह एक सप्ताह पहले अवकाश लेकर शादी की रुकाई के लिए घर आए थे। बुधवार को सगाई हुई थी। उसी दौरान नवंबर में शादी तय हुई। गुरुवार रात में बिजली का बोर्ड ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गए। परिवार के लोग पहले अमोलर निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। वहां से गुरसहायगंज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने हीरू को मृत घोषित कर दिया। शव घर आते ही परिवार और गांव में मातम छा गया। परिवार में मां और एक छोटा भाई धीरू सिंह है। दोनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। छोटे भाई ने बताया कि बुधवार को शादी कि रुकाई हुई थी।
विज्ञापन