Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Only Son Shoots Father Dead Over Property Dispute, Death

Kannauj: संपत्ति के लालच में इकलौते बेटे ने पिता को गोली मारी, मौत से मचा कोहराम

Tue, 03 Feb 2026 06:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Feb 2026 06:54 PM IST
सार

संपत्ति के लालच में इकलौते बेटे पिता को मौत के घाट उतार दिया। रात ढाई बजे वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने पुलिस को बदमाशों द्वारा हत्या करने की सूचना दी। 

विज्ञापन
Kannauj: Only Son Shoots Father Dead Over Property Dispute, Death
नरेंद्रपाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर पनवारा में नशे के आदी इकलौते बेटे ने संपत्ति के लालच में पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात सोमवार की देर रात ढाई बजे हुई। परिजनों ने शुरू में पुलिस को बदमाशों द्वारा हत्या करने की सूचना दी थी पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सारा मामला साफ हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपी बेटे सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उसने जुर्म स्वीकार किया।
विज्ञापन


गांव जलालपुर पनवारा में नरेंद्र पाल (50) की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुबह साढ़े चार बजे नरेंद्र पाल के भाई मुन्नूलाल ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। तब एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों ने पूछताछ की। पत्नी ने बताया कि उन्होंने गोली की आवाज भी सुनी थी।
विज्ञापन


घटना के बाद सदर कोतवाल ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में घटना के पहले और बाद में एक ऑटो नजर आया, जिसे नरेंद्र का इकलौता बेटा सौरभ चला रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने सौरभ को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान सौरभ ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और पिछले एक साल से पिता से बोलचाल बंद थी। वह लगातार पिता से संपत्ति अपने नाम करने और पैसे की मांग करता रहता था। तीन दिन पहले ऑटो की किस्त के लिए 10 हजार रुपये मांगने पर बाप-बेटे में विवाद भी हुआ था। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed