फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: On the pretext of Nawab, Subrat gave a statement against Akhilesh Yadav

Kannauj: नवाब के बहाने सुब्रत ने अखिलेश पर बोला हमला, कहा- मुसलमान का दिया साथ, हिंदू से पार्टी पल्ला झाड़ रही

Tue, 13 Aug 2024 11:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Aug 2024 11:20 PM IST
सार

Kannauj: नवाब के बहाने सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या में दुष्कर्म का आरोपी मुसलमान था तो सपा ने उसके समर्थन में बयान दिया। यहां आरोपी हिंदू है तो पार्टी पल्ला झाड़ रही है।  

विज्ञापन
Kannauj: On the pretext of Nawab, Subrat gave a statement against Akhilesh Yadav
सुब्रत पाठक व अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के खिलाफ हुई कार्रवाई और उसके बाद सपा की ओर से पल्ला झाड़ने के मुद्दे को भाजपा ने लपक लिया है। यहां के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने नवाब सिंह यादव का नाम लेकर अखिलेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि छात्रा को अपन कॉलेज में नौकरी का लालच देकर बुलाना और उसके साथ दरिंगदी करना यह दर्शाता है कि समाजवादी पार्टी के नेताओं का असली चेहरा क्या है।
विज्ञापन


कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव यह स्पष्ट करें कि अब पल्ला झाड़ने से पहले निष्कासन की कार्रवाई कब की गई थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान नवाब सिंह यादव यहां शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में हुए इंडी गठबंधन की रैली में मंच पर किस हैसियत से मौजूद था। सभी लोग जानते हैं कि नवाब सिंह यादव ने अखिलेश यादव के लिए घूम-घूमकर वोट मांगे थे। कहा कि सपा के पल्ला झाड़ने से हकीकत बदलने वाली नहीं है।
विज्ञापन

कहा कि अयोध्या में दुष्कर्म का आरोपी मुसलमान था तो सपा ने उसके समर्थन में बयान दिया। यहां आरोपी हिंदू है तो पार्टी पल्ला झाड़ रही है। इससे जाहिर होता है कि पार्टी में हिंदू-मुसलमान संघर्ष चल रहा है। कहा कि अगर नवाब सिंह गलत नहीं है तो वह देर रात में किसी महिला से मिलने अपने कॉलेज क्यूं गए थे। कहा कि ऐसा लग रहा है कि उनका शिकार करने के लिए यह सब हुआ है। अपने साथ नवाब सिंह यादव की फोटो वायरल होने पर कहा कि किसी कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी, इसका कोई अलग मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

कहा कि वैसे तो अखिलेश यादव की मुख्यमंत्री योगी जी के साथ भी फोटो आती रहती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। पीड़ित किशाेरी की बुआ के भाजपा नेताओं के साथ सामने आई तस्वीरों के हवाले पर कहा कि वह नहीं जानते के वह भाजपा में कब और किसके माध्यम से आई। कहा कि वह उसे नहीं जानते, न ही उससे कभी मुलाकात हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed