{"_id":"631ed494ace40202b34dade4","slug":"kannauj-news-youth-died-after-being-hit-by-high-tension-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 12 Sep 2022 12:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:11 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम चम गया।
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सौरिख इलाके के गांव सराय कायम निवासी अजय उर्फ ईशु पुत्र भूप सिंह पाल सोमवार सुबह छत पर किसी काम से गया था। तभी छत के ऊपर निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आनन-फानन परिजन प्राइवेट वाहन से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मां और दो बड़े भाई जोगेंद्र व विजेंद्र, बहन राखी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक हाई स्कूल की परीक्षा पास कर पिता भूप सिंह के साथ खेती-बाड़ी और मजदूरी का कार्य करता था। वहीं परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से छत के ऊपर निकले हाईटेंशन लाइन की लिखित में शिकायत कर चुके थे, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते अजय की मौत हो गई है।
विज्ञापन