फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj News, The bridegroom ran away from the wedding pavilion on the pretext of drinking water, the bride's mother accused of demanding dowry

Kannauj News: पानी पीने के बहाने शादी के मंडप से भागा दूल्हा, दूल्हन की मां ने लगाया दहेज मांगने का आरोप

Sat, 11 Jun 2022 03:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Jun 2022 03:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी करने आया दूल्हा बिना फेरे लिए ही भाग गया। दुल्हन की मां के अनुसार, दूल्हा पानी पीने का बोलकर गया और उसके बाद लौटा ही नहीं। 

विज्ञापन
Kannauj News, The bridegroom ran away from the wedding pavilion on the pretext of drinking water, the bride's mother accused of demanding dowry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक सदर क्षेत्र के गांव शरीफापुर स्थित एक गेस्ट हाउस में मैनपुरी का दूल्हा बिना फेरे लिए ही भाग गया। उसकी शादी ब्लॉक गुगरापुर क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ तय है। 

विज्ञापन

युवती की मां ने विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत को शिकायती पत्र देकर दहेज में बाइक मांगने का आरोप लगाया है। उधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि लड़के का मन शादी का नहीं था, इसलिए पानी पीने के बहाने निकल गया। अगर दहेज का मामला है तो पीड़ित कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराएं। 
विज्ञापन

बता दें कि जनपद में चार स्थानों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 273 शादियां हुईं। इसमें 259 जोड़ों ने सात फेरे लिए तो 14 ने निकाह कुबूल किया। पंजीकरण के बाद भी 16 जोड़े इसमें शामिल नहीं हुए।  जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि 14 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह किया। अनुसूचित जाति के 173, सामान्य के 11 और पिछड़ा वर्ग से 75 शादियां हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed