फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj News: Fire breaks out in Aryavart bank

Kannauj News: आर्यावर्त बैंक में लगी आग, दस्तावेज व लाखों का सामान राख

Sun, 26 Jun 2022 09:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Jun 2022 09:06 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज में आर्यावर्त बैंक में आग लगने से हड़कंप मच गया। मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Kannauj News: Fire breaks out in Aryavart bank
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में मकरंदनगर स्थित आर्यावर्त जीटी रोड शाखा में रविवार सुबह आग लग गई। खाताधारकों के दस्तावेज व लाखों रुपये का सामान जल गया। भवन मालिक ने बैंक प्रबंधक और दमकल को सूचना दी। मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। शाखा प्रबंधक का दावा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।

विज्ञापन


मकरंदनगर में रवींद्र श्रीवास्तव के भवन में आर्यावर्त बैंक संचालित है। रविवार सुबह करीब चार बजे भवन स्वामी की पत्नी अपर्णा को केबल जलने की बदबू आई। उन्होंने दरवाजा खोल देकर देखा तो बैंक की खिड़की से लपटें निकल रही थीं। रवींद्र ने सरायमीरा में रह रहे बैंक मैनेजर प्रदीप कटियार और दमकल टीम को सूचना दी। बैंक मैनेजर ने बैंक पहुंचकर ताला खोला। करीब एक घंटे बाद पांच बजे दमकल टीम पहुंची।

विज्ञापन

तब तक काफी सामान जल चुका था। बैंक मैनेजर ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग से आठ हजार खाताधारकों के रिकार्ड, पांच कंप्यूटर, फर्नीचर समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

परेशान न हो खाताधाकर, सुरक्षित है डिटेल
शाखा प्रबंधक प्रदीप कटियार ने बताया कि आग लगने से खाताधारकों के खातों का आवेदन करने वाले फार्म जलकर नष्ट हुए हैं। खातों की स्थिति और ब्योरा ऑनलाइन होता है, जिसे रिकवर कर लिया जाएगा। खाताधारकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। पहले की तरह ही लेनदेन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed