फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj News: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya reached Kannauj

Kannauj News: उप मुख्यमंत्री मौर्य कन्नौज पहुंचे, मिलने गए ग्रामीणों को प्रशासन ने खदेड़ा

Thu, 25 Aug 2022 02:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Aug 2022 02:28 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को कन्नौज पहुंचे। कई ग्रामीण हाथों में न्याय देने की तख्तियां लेकर उप मुख्यमंत्री से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे। यह देखकर पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों को रोक लिया। रोके जाने से नाराज ग्रामीण हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
Kannauj News: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya reached Kannauj
कन्नौज पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलने कन्नौज पहुंचे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ दिया। काफी मशक्कत के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को अनुमति मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य और उनके परिजन समर्थकों को पुलिस ने गलत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है, मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की।

विज्ञापन


शहर के सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलने के लिए सौरिख थाना क्षेत्र के परौर गांव से कई ग्रामीण मिलने आए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि परौर निवासी और जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह शाक्य समेत कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को कई ग्रामीण हाथों में न्याय देने की तख्तियां लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे। यह देखकर पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों को रोक लिया। रोके जाने से नाराज ग्रामीण हंगामा करने लगे। इसके बाद अफसरों ने पांच लोगों को ही उप मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति दी। उप मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और अफसरों से मुलाकात की। उसके बाद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed