फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Newly married woman strangled to death for not getting bike, got married four months ago

Kannauj: बाइक न मिलने पर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, चार माह पहले हुई थी शादी

Mon, 30 Jun 2025 09:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Jun 2025 09:20 PM IST
सार

Kannauj News: नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है।

विज्ञापन
Kannauj: Newly married woman strangled to death for not getting bike, got married four months ago
मोहिनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज में बाइक न मिलने पर ससुरालीजनों ने नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए घर के बाहर दुपट्टे से फंदा बनाकर टांग दिया। इसके बाद ससुरालीजन भाग गए। पुलिस शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मायके वालों की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता की चार माह पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम महदिउरा निवासी प्रिंस की 25 फरवरी को तालग्राम क्षेत्र खबरामऊ गांव निवासी मोहिनी (20) के साथ शादी हुई थी। सोमवार की सुबह घर के बाहर संदिग्ध हालात में दुपट्टे के फंदे से मोहिनी का शव लटकता मिला। मोहिनी के शव को लटका हुआ छोड़कर ससुरालीजन फरार हो गए। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मायके पक्ष को दी।
विज्ञापन


मोहिनी के भाई सोनू ने बताया कि छह दिन पहले बाइक की मांग को लेकर बहन के साथ ससुरालीजनों ने मारपीट की थी, जिसके बाद रिश्तेदारों के माध्यम से सुलह समझौता कराया गया था। रविवार शाम को बहन का फोन आया था और हत्या की आशंका जाहिर की थी। सोमवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर घटना की सूचना दी। भाई ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed