{"_id":"670bfa4531c8c3bf9a0dffac","slug":"kannauj-medical-college-staff-nurse-hanged-herself-to-death-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स ने फंदा लगा जान दी, परिसर स्थित साथी के आवास में की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स ने फंदा लगा जान दी, परिसर स्थित साथी के आवास में की खुदकुशी
Sun, 13 Oct 2024 10:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:25 PM IST
सार
Kannauj News: मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती हरदोई की रहने वाली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ नर्स ने परिसर स्थित आवास में खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हरदोई के मल्लावां क्षेत्र के ग्राम बखौरा गांव निवासी रोशनी गौतम (24) राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो साल पहले राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत तैनात हुई थी।
कॉलेज परिसर में आवास न मिलने पर वह साथी स्टाफ नर्स संजू सिंह के टाइप थ्री आवास में उसी के साथ रहती थी। रविवार शाम को काफी देर तक जब रोशनी कमरे से बाहर नहीं निकली तो संजू ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह अन्य स्टाफ नर्सों ने दरवाजे को खोला तो रोशनी का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। पुलिस को जानकारी दी गई। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्टाफ नर्स के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।