{"_id":"648de47397cd6043b00ec7c5","slug":"kannauj-married-woman-consumed-poison-in-maternal-home-died-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: शादीशुदा प्रेमिका को ससुराल न जाने का दबाव बनाता था प्रेमी, विवाहिता ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: शादीशुदा प्रेमिका को ससुराल न जाने का दबाव बनाता था प्रेमी, विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
Sat, 17 Jun 2023 10:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:25 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में विवाहिता ने मायके में जहर खाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अनामिका (23) की शादी 11 दिसंबर 2022 को हुई थी।
विज्ञापन
अनामिका की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के चपुन्ना में पति से विवाद के बाद से मायके में रह रही विवाहिता ने प्रेम-प्रसंग के चलते जहर खा लिया। परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। ग्राम तरींद निवासी राजू चक्रवर्ती ने बेटी अनामिका (23) की शादी 11 दिसंबर 2022 को जनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज अंतर्गत ग्राम थिवराईगढ निवासी सुरेंद्र के साथ की थी।
विज्ञापन
शादी के कुछ माह बाद ही पति के विवाद के बाद अनामिका मायके चली आई। तबसे वह यहीं पर रह रही हैं। परिजनों की माने तो यहां गांव के ही युवक के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि अनामिका ने कई बार ससुराल जाने का मन बनाया, लेकिन प्रेमी ने दबाव बनाकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह अनामिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके पक्ष ने उसकी ससुराल में सूचना दी, लेकिन वहां से कोई गांव नहीं आया। चौकी इंचार्ज संजीव कटारा ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन