फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Kidnapper of deaf and mute girl arrested in encounter shot in leg admitted to hospital

Kannauj: मूकबधिर युवती का अपहरण करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…अस्पताल में भर्ती, पूछताछ जारी

Tue, 27 Jan 2026 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Jan 2026 11:43 AM IST
सार

Kannauj News: कन्नौज पुलिस ने मूकबधिर युवती को अगवा करने वाले शातिर लोडर चालक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और युवती को सुरक्षित बचा लिया गया है।

विज्ञापन
Kannauj Kidnapper of deaf and mute girl arrested in encounter shot in leg admitted to hospital
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में ठठिया थाना क्षेत्र के भूड पूर्वा गांव में सोमवार दोपहर को एक मूकबधिर युवती का लोडर पर अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में उसे पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

अपहरणकर्ता कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के हरियरपुर गांव निवासी लोडर चालक लाला  (40 ) सोमवार की दोपहर खेत से चारा लेने जा रही मूकबधिर युवती को उसकी मां के साथ जाते समय जबरन लोडर में बैठाकर खैरनगर की ओर फरार हो गया था। युवती की मां द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

जंगल की ओर भागने लगा था आरोपी
सूचना मिलते ही एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार व सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ठठिया थाने पहुंचे। लोडर की तलाश के लिए एसपी ने नौ टीमों का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद करीब नौ घंटे बाद लोडर की लोकेशन जनखत के पास मिली। घेराबंदी के दौरान आरोपी जंगल की ओर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन



मूकबधिर युवती को सुरक्षित बरामद किया
पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि मूकबधिर युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed