फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Innocent child dies due to fever

Kannauj: बुखार से मासूम की मौत, इकलौते बेटे की मौत से बुझ गया घर का चिराग

Tue, 01 Oct 2024 06:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Oct 2024 06:39 PM IST
सार

Kannauj News: बुखार से मासूम बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना तालग्राम कस्बे के मोहल्ला गढ़ी पोखर की है।

विज्ञापन
Kannauj: Innocent child dies due to fever
अभिनव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिल के तालग्राम में बुखार से पीड़ित दो साल के मासूम की सोमवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से घर का चिराग बुझ गया। शव घर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके अलावा मोहल्ले में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं, उनका उपचार अलग-अलग निजी चिकित्सकों के पास चल रहा है।

विज्ञापन


मोहल्ला गढ़ी पोखर निवासी वाल्मीकि सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष अमन कुमार वाल्मीकि ने बताया कि इकलौता बेटे अभिनव (02) को शनिवार को तेज बुखार आया। कस्बे में चिकित्सक से इलाज कराया, आराम न होने पर उपचार के लिए गुरसहायगंज के एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, यहां फतेहगढ़ ले जाने की सलाह दी गई। वहां पर एक दिन इलाज चला, तबीयत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बरेली लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अभिनव की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से मां दुर्गा का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में बुखार फैला है। कई लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। डाॅक्टरों की टीम भेज कर लोगों का चेकअप कराकर दवाइयां वितरित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed