{"_id":"6a45387c032f2a374c027f2c","slug":"kannauj-husband-attempts-suicide-due-to-separation-from-wife-police-save-him-in-time-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: पत्नी के वियोग में पति ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने युवक को समय रहते बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: पत्नी के वियोग में पति ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने युवक को समय रहते बचाया
Wed, 01 Jul 2026 09:32 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 01 Jul 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में पत्नी के वियोग से आहत एक युवक ने बुधवार को आत्महत्या की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समय रहते बचा लिया और उसे थाने ले आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी बाबू की शादी चार वर्ष पूर्व छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नगला गांव निवासी के साथ हुई थी। बाबू मैनपुरी में परिवार के साथ किराये के मकान में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
बताया गया है कि डेढ़ माह पहले पत्नी अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ किसी के साथ चली गई थी। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार देर शाम बाबू गांव के बाहर एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर हिरासत में लिया और थाने ले आई। थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन