फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Guests and baraatis clash over dancing on DJ, two injured

Kannauj: डीजे पर डांस के लिए जनाती-बराती भिड़े, दो लोग घायल

Sun, 15 Jun 2025 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Guests and baraatis clash over dancing on DJ, two injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बरात में डीजे पर डांस को लेकर जनातियों-बरातियों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो लाठी-डंडों के साथ बेल्ट भी चलीं और पत्थर फेंके गए। मारपीट में दुल्हन पक्ष के दो लोग घायल हो गए। इससे भगदड़ मच गई और अफरातफरी का माहौल हो गया। घायल युवक ने रविवार को पुलिस को आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


तालग्राम के कांशीराम काॅलोनी निवासी गिंदन की बेटी की बरात छह जून को सौरिख से आई थी। बरात में डीजे पर डांस हो रहा था। इस दौरान जनातियों और बरातियों के बीच डांस को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। कुछ ही देर में मामला बेकाबू हो गया और मारपीट के साथ कुर्सियां फेंकी जाने लगी।
विज्ञापन


दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार कोतवाली छिबरामऊ के सिकंदरपुर निवासी जावेद (35) और महफूज (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कई अन्य लोग भी चुटहिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने तीन नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed