फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Grand procession of Goddess Durga captivating tableaux enthral onlookers with 100 meter long tricolor

कन्नौज: मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा, नयनाभिराम झांकियों ने मोह लिया मन, 100 मीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण

Tue, 20 Oct 2026 04:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 20 Oct 2026 04:12 PM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ में शारदीय नवरात्र की रामनवमी पर मां नवदुर्गा समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान 121 नयनाभिराम झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया, जिसमें भारत माता की झांकी और 100 मीटर लंबा तिरंगा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

विज्ञापन
Kannauj Grand procession of Goddess Durga captivating tableaux enthral onlookers with 100 meter long tricolor
भारत माता की झांकी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में शारदीय नवरात्र की रामनवमी के अवसर पर मां नवदुर्गा समिति के तत्वावधान में नगर में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल 121 नयनाभिराम झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। आकर्षक झांकियों को देखने के लिए नगर में जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी। भारत माता की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन

इसमें सैनिकों के नृत्य और करीब 100 मीटर लंबे व आठ मीटर चौड़े तिरंगे ने लोगों को खूब आकर्षित किया। पश्चिमी बाईपास स्थित नहर कोठी के पास शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया। वहीं, विधायक अर्चना पांडेय, भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह, जीतू तिवारी और मां नवदुर्गा समिति के पदाधिकारियों ने प्रथम पूज्य भगवान गणेश की आरती उतारी।

विज्ञापन
Trending Videos

धार्मिक प्रसंगों पर आधारित जीवंत झांकियां
शोभायात्रा में काली अखाड़ा, हनुमान अखाड़ा, जोगी अखाड़ा और रासलीला सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित जीवंत झांकियां शामिल रहीं। भगवान भोलेनाथ की झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। नगर के प्रमुख बैंडों ने भक्ति गीतों की धुनों पर प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं, डीजे की धुन पर सैकड़ों युवा थिरकते नजर आए।

विज्ञापन

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
मां दुर्गा की शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पश्चिमी बाईपास से सौरिख रोड तक दो दर्जन से अधिक स्थानों पर लोगों ने स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाकर अपनी आस्था प्रकट की। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे। नगर के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर वॉच टावरों से पुलिसकर्मी निगरानी करते रहे, ताकि किसी भी अराजकतत्व पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन

मां कालका देवी की सामूहिक आरती
सुबह चार बजे शोभायात्रा सौरिख रोड स्थित सिद्ध पीठ मां कालका देवी मंदिर पर पहुंची। वहां परमां नवदुर्गा समिति के अध्यक्ष राजीव दुबे, महामंत्री नरेश वर्मा व सुरेश वर्मा, कोषाध्यक्ष रामानंद वर्मा, सौमित्र पालीवाल, राजेश सक्सेना, दिलीप गुप्ता, अभिषेक दुबे, अमन यादव, हिमांशु दुबे, देवराज त्रिपाठी, प्रियतेश तोमर, भाष्कर चतुर्वेदी और वरुण प्रताप सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने मां कालका देवी की सामूहिक आरती की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed