फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: girl student who failed in 10th standard committed suicide

Kannauj: 10वीं में फेल हुई छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए किया अंतिम संस्कार

Wed, 26 Apr 2023 02:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Apr 2023 02:36 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में हाई स्कूल की परीक्षा में फेल हुई छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Kannauj: girl student who failed in 10th standard committed suicide
नेहा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में हाई स्कूल परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुई छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सौरिख क्षेत्र के खानपुर निवासी सुधीर सविता की पुत्री नेहा उर्फ दुर्गा (15) कस्बा के ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में कक्षा हाई स्कूल की छात्रा थी।

विज्ञापन


मंगलवार को रिजल्ट आने पर वो फेल घोषित हुई थी। जिससे वो काफी परेशान हो गई। परिजनों के काफी समझाने के बावजूद वो परेशान रही। मंगलवार रात को जब सभी लोग सो गए तो उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। फ्रिज के सहारे ऊपर चढ़कर पंखा के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी होते ही परिजनों ने गेट तोड़कर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन


तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए बुधवार सुबह गांव के बाहर खेतों में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। घटना से मां सुनीता देवी समेत बहन सरस्वती, अंशु, तनु का हाल बेहाल हो गया। पिता खेती-बाड़ी व चकिया ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed