{"_id":"6448e8ea6e71f98909092e74","slug":"kannauj-girl-student-who-failed-in-10th-standard-committed-suicide-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: 10वीं में फेल हुई छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: 10वीं में फेल हुई छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए किया अंतिम संस्कार
Wed, 26 Apr 2023 02:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:36 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में हाई स्कूल की परीक्षा में फेल हुई छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
नेहा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में हाई स्कूल परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुई छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सौरिख क्षेत्र के खानपुर निवासी सुधीर सविता की पुत्री नेहा उर्फ दुर्गा (15) कस्बा के ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में कक्षा हाई स्कूल की छात्रा थी।
विज्ञापन
मंगलवार को रिजल्ट आने पर वो फेल घोषित हुई थी। जिससे वो काफी परेशान हो गई। परिजनों के काफी समझाने के बावजूद वो परेशान रही। मंगलवार रात को जब सभी लोग सो गए तो उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। फ्रिज के सहारे ऊपर चढ़कर पंखा के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी होते ही परिजनों ने गेट तोड़कर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन
तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए बुधवार सुबह गांव के बाहर खेतों में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। घटना से मां सुनीता देवी समेत बहन सरस्वती, अंशु, तनु का हाल बेहाल हो गया। पिता खेती-बाड़ी व चकिया ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन