{"_id":"67e947e339eeef9d900755fd","slug":"kannauj-gardener-committed-suicide-by-shooting-himself-on-the-temple-with-a-pistol-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: आर्थिक तंगी से परेशान माली ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: आर्थिक तंगी से परेशान माली ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर दी जान
Sun, 30 Mar 2025 07:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 30 Mar 2025 07:04 PM IST
सार
Kannauj News: माली ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक रविद्र शराब की लत के चलते आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक तंगी से परेशान माली नेे रविवार को निर्माणाधीन मकान के जीने में तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस ने तमंचा व खोखा कारतूस बरामद कर लिया। 16 अप्रैल को माली के बेटे की मकरंदनगर से शादी थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदापुरवा निवासी रविंद्र कुशवाहा (50) कानपुर नगर के कल्याणपुर क्षेत्र में माली का काम करते थे। वह 20 वर्षो से परिवार के साथ वहीं रह रहे थे। सात दिन पहले वह गांव आया। रविंद्र गांव के मकान में काम करवा रहे थे। उनके पुत्र आलोक की 16 अप्रैल को मकरंदनगर में शादी थी। रविंद्र कई दिनों से दिन व रात में शराब पी रहे थे। लोगों का कहना था कि रविंद्र कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे और नशे में ही रहता था। सुबह 10.35 बजे रविंद्र ने निर्माणाधीन मकान के जीने में तमंचे से सटाकर कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां रविंद्र को खून से लथपथ पड़ा था। गांव के लोगों की सूचना पर पत्नी रानी देवी, पुत्र आलोक व विशाल सहित कोतवाल कपिल दुबे, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर जांच कर परिजनों से जानकारी की। टीम ने तमंचे की बट व रविंद्र के हाथ के नमूने लिए। डॉग ने भी घटनास्थल पर दौड़ लगाई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम में रविंद्र की मौत गोली लगने से अधिक खून बहने के कारण होना बताई गई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मौके पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।