फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj: first wife reached on husband's third marriage, fierce ruckus

कन्नौज: पति की तीसरी शादी में पहुंंची पहली पत्नी, दुल्हन को लेकर फरार हुआ युवक, फिर हुआ ये सब

Tue, 08 Feb 2022 01:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Feb 2022 01:22 PM IST
सार

कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के बीच एक महिला पुलिस लेकर पहुंची तो हंगामा मच गया। महिला ने बताया कि शादीशुदा होने के बावजूद युवक तीसरी शादी कर रहा है। इससे पहले युवक दुल्हन को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस काफी देर तक दोनों को खोजती रही, मगर वो नहीं मिले।

विज्ञापन
Kannauj: first wife reached on husband's third marriage, fierce ruckus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज के छिबरामऊ नगर में गेस्ट हाउस में शादी समारोह के बीच उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब मंडप में एक महिला को देखकर दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर गायब हो गया। पुलिस काफी देर तक दोनों को खोजती रही, मगर वो नहीं मिले। शादी समारोह में दूल्हा तीसरी शादी करने पहुंचा था, इस बात की जानकारी जब जनातियों को हुई तो सभी सन्न रह गए।

विज्ञापन

कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला शनिवार रात कोतवाली छिबरामऊ पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कोतवाली छिबरामऊ के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद युवक ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा।

विज्ञापन


न्यायालय से प्रतिमाह भरण-पोषण का आदेश दिया गया। युवक ने एक भी रुपया नहीं दिया। बताया कि वह तीसरी शादी कर रहा है। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम मौके पर भेजी। महिला ने गेस्ट हाउस पहुंचकर युवक की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही युुवक मौके से भाग गया था। दुल्हन को भी अपने साथ ले गया। पुलिस काफी देर तक महिला के साथ दूल्हे की तलाश करती रही। लेकिन सफलता न मिलने पर वापस लौट गई। वहीं महिला भी तहरीर देकर घर चली गई।

लोगों ने बताया कि पहली पत्नी को छोडऩे के बाद आरोपी ने दूसरी शादी की थी। उस महिला की मौत हो गई थी। महिला के मायके वालों ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोपित जेल में रहा। वहां उसकी एक अन्य आरोपी से मुलाकात हो गई।

वह भी कोतवाली कन्नौज के ही एक गांव के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी भतीजी से युवक का रिश्ता तय कर दिया। आरोपी ने उनसे पहली शादी की बात छिपाई थी। गेस्ट हाउस में शादी की तैयारी थी। तभी दूल्हा गेस्ट हाउस पहुंचा।

दुल्हन को पार्लर से लाने की बात कहकर दो-तीन महिलाओं को साथ लेकर गाड़ी से चला गया। महिलाओं को रास्ते में उतार दिया। लेकिन दुल्हन वापस नहीं लौटी। रात 12 बजे तक मोबाइल भी बंद आता रहा। वहीं इस घटना पर दूल्हा पक्ष के लोग बोलने से बचते रहे।

थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला ने युवक के शादीशुदा होते हुए भी शादी करने की शिकायत की थी। पुलिस मौके पर भेजी गई थी। लेकिन युवक वहां नहीं मिला। तहरीर के आधार पर जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed