फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Fire broke out in the cabin of LPG tanker, driver saved his life by jumping

Kannauj: एलपीजी टैंकर के केबिन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sun, 30 Mar 2025 10:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Mar 2025 10:47 PM IST
सार

Kannauj News: एलपीजी टैंकर के केबिन में आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। 18 टन एलपीजी कैप्सूल लगा होने पर दो किलोमीटर दूरी पर दोनों ओर वाहनों को रोका गया।

विज्ञापन
Kannauj: Fire broke out in the cabin of LPG tanker, driver saved his life by jumping
एलपीजी टैंकर की केबिन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर रविवार को एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) कैप्सूल लेकर जा रहे टैंकर के केबिन में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो किलोमीटर दूर दोनों ओर वाहनों को रोक दिया। दो तहसीलों से पहुंची दमकल गाड़ियों ने आठ मिनट में आग को बुझा दिया। गनीमत रही कि कैप्सूल तक आग नहीं पहुंची।
विज्ञापन


कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र के मगरा शाह गांव निवासी महेंद्र सिंह 18 टन एलपीजी भरे कैप्सूल टैंकर को लेकर जयपुर से शाहजहांपुर जा रहा था। सुबह 10:15 पर अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर 332 किलोमीटर ब्रिज पर अचानक से टैंकर के केबिन में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक महेंद्र ने कूदकर जान बचाई। आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने दोनों ओर दो किलोमीटर पहले वाहनों को रोक दिया। आग लगने के एक घंटे बाद छिबरामऊ व कन्नौज से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ अग्निशमन अधिकारी संदीप तंवर पहुंचे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि टैंकर से उठता धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा। दमकल कर्मियों आठ मिनट में आग पर काबू पा लिया। टैंकर का केबिन जल गया।
विज्ञापन


बैटरी के शाॅर्ट सर्किट से लगी थी आग
ड्राइवर ने बताया कि केबिन में उसके कपड़े, मोबाइल और रुपये छूट गए थे जो जल गए। गनीमत रही कि टैंकर के कैप्सूल में रखी एलपीजी पर आग का असर नहीं पड़ा और विस्फोट नहीं हुआ। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद ट्रक को क्रेन की मदद से रोड किनारे करा दिया गया और यातायात सुचारु रूप से चालू करा दिया गया है। बैटरी के शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed