{"_id":"63d633e6b65e5e727973a051","slug":"kannauj-father-and-son-died-in-road-accident-2023-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, बेटी की शादी का कार्ड बांटने जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, बेटी की शादी का कार्ड बांटने जाते समय हुआ हादसा
Sun, 29 Jan 2023 02:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 29 Jan 2023 02:33 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पिता-पुत्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेटी की शादी का निमंत्रण देने जा रहे बाइक सवार पिता और पुत्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घटना स्थल पर ही पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। हादसे को अंजाम देकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के नथापुरवा गांव निवासी किसान अवधेश दुबे (50) की बेटी कोमल की 15 फरवरी को शादी है। बरेली में फर्नीचर कारखाना में काम करने वाला इकलौता बेटा आदित्य दुबे (26) 28 जनवरी को घर आया था। रविवार सुबह करीब नौ बजे अवधेश दुबे बेटे आदित्य के साथ शादी का कार्ड बांटने घर से निकले थे। सदर कोतवाली के पाल चौराहा के पास बाईपास पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में अवधेश और आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे का शिकार हुए पिता और पुत्र हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लिया गया है। हादसे को अंजाम देने वाले चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।