फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Farmers protest against falling potato prices huge quantities of produce dumped on the road

Kannauj: आलू के गिरते दामों का विरोध, सड़क पर फेंकी गई भारी उपज, बाजार में अफरातफरी…आवाजाही में हुई परेशानी

Sun, 28 Dec 2025 08:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Dec 2025 08:09 PM IST
सार

Kannauj News: सकरावा में आलू के दाम गिरने से नाराज किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेन बाजार की सड़क पर आलू फेंक दिए, जिससे यातायात ठप हो गया।

विज्ञापन
Kannauj Farmers protest against falling potato prices huge quantities of produce dumped on the road
सकरावा की सड़कों पर बिखरे आलू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज के सकरावा कस्बे के मैन बाजार में आलू के दाम बेहद कम होने के चलते अजीब नजारा देखने को मिला। रविवार को किसी अज्ञात वाहन द्वारा दुकानों के सामने सड़क पर बड़ी मात्रा में आलू फेंक दिया गया, जिससे बाजार में अव्यवस्था फैल गई। सड़क पर आलू पड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। कई वाहन फिसलने से बचते नजर आए, जिससे हादसे की आशंका बनी रही।

विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि आलू के दाम इतने गिर गए हैं कि किसानों और व्यापारियों को लागत भी नहीं निकल पा रही है। इसी हताशा में आलू फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आलू किसने और क्यों फेंके। आलू फेंके जाने के बाद स्थानीय व्यापारियों ने ग्राम पंचायत प्रशासन से बाजार की सफाई की मांग की है, ताकि आमजन को परेशानी न हो और बाजार व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed