{"_id":"69b5114b7afbe63f1e0ca083","slug":"kannauj-farmer-runs-tractor-over-potato-crop-said-price-production-costs-arent-being-recovered-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: उचित भाव न मिलने से आलू फसल पर चलवाया ट्रैक्टर, किसान बोले- लागत भी नहीं निकल रही, MSP की बड़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: उचित भाव न मिलने से आलू फसल पर चलवाया ट्रैक्टर, किसान बोले- लागत भी नहीं निकल रही, MSP की बड़ी मांग
Sat, 14 Mar 2026 01:12 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:12 PM IST
सार
Kannauj News: कन्नौज में आलू के दाम गिरने से नाराज किसानों ने कई एकड़ फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर जोताई करा दी। लागत न निकलने से हताश किसानों ने सरकार से आलू पर एमएसवर तय करने की मांग की है।
विज्ञापन
खेत में खड़ी आलू की फसल पर ट्रैक्टर चलवाते किसान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले में आलू के दाम गिरने से किसान बड़े संकट में हैं। बाजार में उचित भाव न मिलने और लागत व मजदूरी तक न निकलने के कारण कई किसानों ने आलू की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर जोताई करा दी। किसानों ने सरकार से आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की मांग की है। ग्राम मानदाता नगरिया निवासी किसान प्रमोद सिंह उर्फ लल्ला ने 25 बीघा में खड़ी आलू की फसल को ट्रैक्टर से जोताई करा दी।
विज्ञापन
उनका कहना है कि आलू का भाव इतना कम मिल रहा है कि मजदूरी और अन्य खर्चे भी नहीं निकल पा रहे हैं। ग्राम पाखर निवासी किसान अजय पाल ने आठ बीघे में लगी आलू की फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया। नगरिया निवासी किसान रामपाल ने भी 10 बीघा में खड़ी आलू की फसल की जोताई करा दी। किसानों का कहना है कि आलू के दाम लगातार गिर रहे हैं, जिससे खेती में भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
किसानों को भारी नुकसान से बचाने में होगा सहायक
किसानों ने सरकार से आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे उन्हें अपनी उपज का उचित दाम मिल सकेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य तय होने से किसान बाजार की अनिश्चितता से बच पाएंगे। यह कदम किसानों को भारी नुकसान से बचाने में सहायक होगा। सरकार को इस दिशा में जल्द से जल्द कदम उठाने चाहिए।