फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: DM-SP arrived to inspect the council school, distributed toffee among the children

परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण: डीएम-एसपी के पूछे गए सवालों का बच्चों ने दिया सटीक जवाब, खुश होकर बांटी टाॅफी

Sat, 09 Mar 2024 07:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Mar 2024 07:04 PM IST
सार

कन्नौज जिले में डीएम व एसपी ने परिषदीय विद्यालय तालग्राम का निरीक्षण किया। अधिकारियों की ओर से पूछे गए सवालों का बच्चों ने सटीक जवाब दिया। खुश होकर अधिकारियों ने बच्चों को टाॅफी बांटी।

विज्ञापन
Kannauj: DM-SP arrived to inspect the council school, distributed toffee among the children
बच्चों को बांटी टॉफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम में डीएम शुभ्रांत शुक्ला और एसपी अमित कुमार आनंद ने शनिवार को विकास खंड तालग्राम के कंपोजिट विद्यालय तालग्राम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की ओर से पूछे गए सवालों का सटीक जवाब मिला। इससे अधिकारी खुश हुए और कक्षा में जाकर बच्चों को टाॅफी बांटी।

विज्ञापन


विज्ञापन

कक्षा एक में बच्चों ने कविता के माध्यम से फलों के नाम बताए। इसी कक्षा के छात्रा अवनी शाक्य ने जिसने सूरज चांद बनाया कविता को एक्टिंग कर सुनाया। कक्षा दो के बच्चों ने सवालों का सटीक और त्वरित उत्तर दिए। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की सीख दी। सवालों के शत-प्रतिशत जवाब देकर बच्चे डीएम एसपी की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में पास हुए। सटीक जवाब देने से खुश होकर बच्चों व शिक्षकों की प्रशंसाा की। मिड-डे मील के भोजन के बारे में जानकारी की। शिक्षक आशुतोष दुबे से बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर शिक्षिका आकांक्षा चौरसिया, सभासद पंकज ठाकुर, बीएलओ मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed