{"_id":"6af85b6f93a9dc9edc0407ac","slug":"kannauj-distraught-over-his-wife-s-absence-for-the-past-year-a-man-climbed-a-water-tank-for-the-third-time-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: प्रेमी के साथ गई पत्नी, साली से शादी की जिद में टंकी पर चढ़ा युवक, फिर हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: प्रेमी के साथ गई पत्नी, साली से शादी की जिद में टंकी पर चढ़ा युवक, फिर हुआ ये सब
Sat, 14 Nov 2026 07:00 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:00 PM IST
सार
युवक इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पूराराय का रहने वाला है। मैनपुरी में युवक की ससुराल है। साली से शादी की जिद पर पिटाई का आरोप है।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक साल पहले युवक की पत्नी प्रेमी के साथ चली गई थी, जिसके बाद से वह परेशान है। युवक ससुराल गया और साली से शादी कराने की बात कही, जिस पर ससुरालीजनों ने इन्कार कर दिया और पीटकर घर से भगा दिया। युवक शनिवार दोपहर गांव पहुंचा और टंकी पर चढ़ गया। देखते ही देखते ग्रामीणाें की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद युवक को समझाकर टंकी से नीचे उतारा और थाने ले गई।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम पूराराय निवासी रोहित उर्फ बाबू की मैनपुरी के एक गांव की युवती से शादी हुई थी। एक साल पहले उसकी पत्नी प्रेमी के साथ चली गई थी, जिसके बाद से रोहित परेशान है। दो बार उसने ससुराल में जान देने का प्रयास भी किया। शुक्रवार को वह ससुराल गया था और साली से शादी करनी की बात कही, जिस पर गुस्साए ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई कर दी और घर से भगा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
शनिवार को रोहित गांव पहुंचा और टंकी पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने उसे टंकी पर चढ़े देखा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते भीड़ एकत्र हो गई और परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों के समझाने के बाद भी रोहित टंकी से नीचे नहीं उतारा। वह बार-बार साली से शादी कराने के लिए कह रहा था। न होने पर टंकी से छलांग लगाने की धमकी भी दी। करीब तीन घंटे तक पुलिस ने मशक्कत की और उसे टंकी से नीचे उतारा। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
फंदा लगाकर जान देने का कर चुका प्रयास
ग्रामीणों ने बताया कि रोहित इससे पहले भी जान देने का प्रयास कर चुका है। एक बार ससुराल में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था और दूसरी बार टंकी पर चढ़ गया था। शनिवार को फिर टंकी पर चढ़ गया।
ग्रामीणों ने बताया कि रोहित इससे पहले भी जान देने का प्रयास कर चुका है। एक बार ससुराल में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था और दूसरी बार टंकी पर चढ़ गया था। शनिवार को फिर टंकी पर चढ़ गया।
