फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Dead body of youth found on roadside

Kannauj: घर से निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 08 Apr 2024 12:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Apr 2024 12:22 PM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Kannauj: Dead body of youth found on roadside
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में रात में घर से किसी काम से निकले युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। आरोप है कि उसके सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद शव को सड़क किनारे डाल दिया गया। इसके बाद आरोपित फरार हो गए।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली के तहत कस्बा के मोहल्ला रामकृष्ण नगर निवासी प्रांशु पटेल (30) रविवार की रात करीब 9:30 बजे स्कूटी से घर से बाहर गया था। रात 11:30 बजे तक वापस न आने पर पत्नी प्राची ने पति को फोन किया तो चीखने की आवाज आई। जिससे वह घबरा गई और आसपास के लोगों को साथ लेकर पति को ढूंढने निकली। रात करीब 01:30 बजे सर्विस रोड पर एक इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे पति का शव मिला।
विज्ञापन


पास में ही उसकी स्कूटी खड़ी थी। सड़क से करीब 20 मीटर दूर खेत में खून फैला पड़ा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि खेत में युवक की हत्या कर दी गई और शव को सड़क किनारे डाल दिया गया। सूचना पाकर कोतवाल जयप्रकाश शर्मा कस्बा चौकी प्रभारी रोबिन सिंह मौके पर पहुंचे और शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि स्कूटी के खंबे से टकराने से प्रांशु पटेल की मौत हुई है। हत्या किए जाने की बात गलत है। पत्नी प्राची पटेल हत्या किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed