फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Crime: Woman pelts stones at police to free the accused

Kannauj Crime: आरोपियों को छुड़ाने के लिए महिलाओं ने पुलिस पर किया पथराव

Sat, 27 Dec 2025 07:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Dec 2025 07:40 PM IST
सार

Kannauj News: समझाने के बाद भी नेशनल हाईवे से न हटने पर पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा।

विज्ञापन
Kannauj Crime: Woman pelts stones at police to free the accused
नेशनल हाईवे पर मौजूद भीड़ से जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टायर व बैटरी की दुकान से चोरी के प्रयास करने के आरोपी युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। इसकी जानकारी होते ही शनिवार को महिलाएं सामने आ गईं और चोरों को छुड़ाने के लिए महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक के साथ धुक्कामुक्की हुई। नेशनल हाईवे पर हंगामे से जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस ने लाठियां पटक कर महिलाओं को खदेड़ा। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित टायर व बैटरी की एक दुकान से चोरों ने 25 दिसंबर की रात चोरी का प्रयास किया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान होने पर दोपहर बाद पुलिस ने मोहल्ला रामनगर (ककरैया) में दबिश दी। यहां से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली ले जा रही थी। तभी युवकों के समर्थन में नट नागर समाज की महिलाओं व बच्चों की भीड़ पुलिस के सामने आ गई और हिरासत से आरोपियों को छुड़ाने के लिए नोकझोंक के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया पर महिलाएं शांत होने की बजाय उग्र हो गई और नेशनल हाईवे पर आकर पथराव शुरू कर दिया। पथराव शुरू होते ही भगदड़ मच गई। सुरक्षा के लिए हाइवे से गुजर रहे चालकों भीड़ से दूरी पर वाहनों को रोक लिया जिससे जाम लगना शुरू हो गया। बाईपास पर चल रहे हंगामे की सूचना पर कोतवाल विष्णुकांत तिवारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और सड़क पर लाठियां पटक कर महिलाओं को खदेड़ दिया। तब कहीं यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुए थे चोर
नगर के पश्चिमी बाईपास पर शीबा टायर व बैटरी की दुकान से 25 दिसंबर की रात चोरों ने चोरी के इरादे से शटर के ताले तोड़ दिए पर इंटरलॉक नहीं खोल पाए। चोरों ने पीछे की दीवार में भी नकब लगाकर अंदर घुसने का प्रयास किया पर सफल न होने पर चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए थे। चोरी का यह असफल प्रयास सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। दुकान मालिक मोहल्ला लाहौरी टोला निवासी सलमान खां ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।


युवकों से पूछताछ में जुटी पुलिस
कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed